1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Purnima 2022 Date : गुरु पूर्णिमा के दिन भक्त गण अपने गुरू की पूजा करते है, धूमधाम से मनाते है उत्सव

Guru Purnima 2022 Date : गुरु पूर्णिमा के दिन भक्त गण अपने गुरू की पूजा करते है, धूमधाम से मनाते है उत्सव

जीवन में ज्ञान की बहुत आवश्यकता है। ज्ञान गुरु से प्राप्त होता है । सनातन धर्म में गुरु को भगवान की तरह पूजा जाता है। सनातन धर्म में तो गुरु मंत्र लेने की परंपरा भी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Purnima 2022 Date : जीवन में ज्ञान की बहुत आवश्यकता है। ज्ञान गुरु से प्राप्त होता है । सनातन धर्म में गुरु को भगवान की तरह पूजा जाता है। सनातन धर्म में तो गुरु मंत्र लेने की परंपरा भी है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार, ईश्वर का साक्षात्कार करने के लिए लिए गुरु ही मार्गदर्शन करते है। गुरु से ही जीवन दर्शन का ज्ञान प्राप्त ​होता है।आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (Shukla Paksha of Ashadha month) को गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस तिथि को वेद व्यास जी का जन्म हुआ था।इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई दिन बुधवार को है।

पढ़ें :- Ram Navami 2024 : इस बार रामनवमी के दिन बन रहा है बेहद ही दुर्लभ संयोग , जानें शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 जुलाई को प्रात: 04:00 बजे हो रहा है और इसका समापन उसी दिन देर रात 12:06 बजे हो रहा है। उदया तिथि के आधार पर गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को मनाई जाएगी।

इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। मंगल, बुध, गुरु और शनि की शुभ स्थितियों से रुचक, भद्र, हंस और शश नामक 4 राजयोग बन रहे हैं।  इनके साथ ही बुधादित्य योग भी गुरु पूर्णिमा को विशेष बना रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अत्यंत फलदायी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...