1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Devguru Brihaspati : इन राशियों पर 20 नवंबर तक होगी विशेष कृपा, नहीं होगी रुपयों की कमी

Devguru Brihaspati : इन राशियों पर 20 नवंबर तक होगी विशेष कृपा, नहीं होगी रुपयों की कमी

Devguru Brihaspati : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) को विशेष स्थान प्राप्त है। इनकी कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। बता दें कि इस समय ज्योतिष (Astrology)  के अनुसार गुरु मकर राशि (Capricorn) में विराजमान हैं। 20 नवंबर, 2021 तक गुरु इसी राशि में विराजमान रहेंगे।देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati)  को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Devguru Brihaspati : ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) को विशेष स्थान प्राप्त है। इनकी कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। बता दें कि इस समय ज्योतिष (Astrology)  के अनुसार गुरु मकर राशि (Capricorn) में विराजमान हैं। 20 नवंबर, 2021 तक गुरु इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati)  को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह (Devguru Brihaspati)  27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र (Poorva Bhadrapada Nakshatra) के स्वामी होते हैं। ज्योतिष गणना (Astrology Calculations) के अनुसार आने वाले 14 दिनों तक कुछ राशियों पर देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati)  की विशेष कृपा रहेगी।

आइए बताते हैं Guru Rashi Parivartan किन राशियों के  14 दिन बेहद शुभ होने वाले हैं….

मिथुन राशि-

देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा से मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इनकी कृपा से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे। इससे आय में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि-

कर्क राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि के दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के जातकों को लेन-देन से लाभ होगा।

धनु राशि-

इस अवधि के दौरान धनु राशि वालों को नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है और आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इस राशि के जातक जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि-

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे और इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...