1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का दावा ‘अंदर बाबा मिल गए’

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का दावा ‘अंदर बाबा मिल गए’

ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को भी सर्वे किया गया। तीसरे दिन के सर्वे का काम समाप्त हो गया है। वहीं, अब 17 मई यानी कल सर्वे रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, तीसरे तीन का सर्वे समाप्त होने के बाद हिंदू पक्ष की तरफ से बड़ा दावा किया गया। हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि कुएं में शिवलिंग मिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को भी सर्वे किया गया। तीसरे दिन के सर्वे का काम समाप्त हो गया है। वहीं, अब 17 मई यानी कल सर्वे रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, तीसरे तीन का सर्वे समाप्त होने के बाद हिंदू पक्ष की तरफ से बड़ा दावा किया गया। हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि ‘अंदर बाबा मिल गए’।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

इसके साथ ही कहा गया कि वहां पर हर हर महादेव के नारे लगाए गए हैं। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इन दावों से इनकार किया है। उनका कहना है कि ये दावे सिर्फ हवाहवाई हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज तहखाने के अंदर एक हिस्से में जमा मलबे व पानी को निकाल कर वीडियोग्राफी कराई गई। वहीं ज्ञानवापी के गुंबद की आज फिर वीडियोग्राफी हुई।

इसकी बनावट की हाई लैंस कैमरे से फोटोग्राफी भी की गई। शनिवार को भी इसका सर्वे किया गया था। बता दें कि, वादी पक्ष के वकील सोहनलाल ने सर्वे के बाद दावा किया कि तालाब के अंदर एक काले रंग का पत्थर मिला है।

उन्होंने कहा कि तालाब का पानी निकाला गया तो फिर यह मिला। उन्होंने कहा कि बाबा (शंकर भगवान) मिल गए हैं। बता दें कि, ज्ञानवापी में आज तीसरे दिन सर्वे किया गया। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी सर्वे किया गया था। वहीं, कल अब सर्वे की रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...