1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में पूरा हुआ आज का सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील ने कहीं ये बातें…

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में पूरा हुआ आज का सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील ने कहीं ये बातें…

ज्ञानवापी परिसर में आज के सर्वे का काम पूरा हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज का सर्वे और वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को मस्जिद के तहखान के चारों कमरे और पश्चिमी दीवार के सर्वे किया गया। वहीं, ज्ञानवापी सर्वे के दौरान क्या मिला इस सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि हम सबकी कल्पना से बहुत कुछ अधिक है। साथ ही कहा कि कल के सर्वे के लिए भी बहुत कुछ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gyanvapi Campus Survey: ज्ञानवापी परिसर में आज के सर्वे का काम पूरा हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज का सर्वे और वीडियोग्राफी की गई। शनिवार को मस्जिद के तहखान के चारों कमरे और पश्चिमी दीवार के सर्वे किया गया। वहीं, ज्ञानवापी सर्वे के दौरान क्या मिला इस सवाल का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि हम सबकी कल्पना से बहुत कुछ अधिक है। साथ ही कहा कि कल के सर्वे के लिए भी बहुत कुछ है।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

बता दें कि, कोर्ट के आदेश पर सभी पक्षों की मौजूदगी में सर्वे का काम किया गया। इस दौरान पूरे परिसर की वीडियोग्राफी भी की गई। वहीं, सर्वे को लेकर वहां आस—पास की सुरक्षा व्यवसथा को बढ़ा दी गई है। दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम किया गया।

बताया जा रहा है कि, सर्वे में वादी-प्रतिवादी पक्ष, दोनों पक्ष के अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर और उनकी टीम, डीजीसी सिविल और उनकी टीम, विश्वनाथ मंदिर की टीम और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम (कुल 56) शामिल हैं। बता दें कि, सर्वे के दौरान वहां से मीडिया को दूर रखा गया है। बता दें कि, कोर्ट ने 17 मई को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...