1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jhadu Daan Karne Ke Fayde : मंदिर में इस दिन करें झाड़ू दान,आर्थिक स्थिति में सुधार आता है

Jhadu Daan Karne Ke Fayde : मंदिर में इस दिन करें झाड़ू दान,आर्थिक स्थिति में सुधार आता है

 जीवन में सुख और समृद्धि के मां लक्ष्मी की कृपा होना आवश्यक है। शास्त्रों में वर्णित है कि जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से हर तरफ खुशहाली रहती है और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन कटता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jhadu Daan Karne Ke Fayde :  जीवन में सुख और समृद्धि के मां लक्ष्मी की कृपा होना आवश्यक है। शास्त्रों में वर्णित है कि जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से हर तरफ खुशहाली रहती है और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन कटता है। सनातन धर्म मां लक्ष्मी के अनेक रूप माने जाते है। घर में प्रतिदिन प्रयोग होने वाली झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा के साथ झाड़ू की पूजा की जाती है। आइये जानते है किस दिन झाड़ू को खरीदना शुभ होता है और झाड़ू के इस्तेमाल का क्या तरीका है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

1.जब घर में नई झाड़ू को आप हमेशा कृष्णपक्ष में ही खरीदें। शुक्लपक्ष में खरीदी हुई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है।शास्त्रों के अनुसार नयी झाड़ू को मंगलवार, शनिवार व अमावस्या के दिनखरीदना शुभ होता है। यदि आप शनिवार या अमावस्या के दिन घर में नयी झाड़ू लाते हैं तो इससे घर दोष मुक्त होता है। इससे घर में सुख सम्पदा,धन वैभव आता है।

2.पुरानी या खराब झाड़ू को गुरुवार और शुक्रवार के दिन तो घर से बिल्कुल भी न निकालें। गुरुवार और शुक्रवार के दिन तो घर से बिल्कुल भी न निकालें। गुरुवार श्री नारायण का और शुक्रवार मां लक्ष्मी का वार होता है। इस दिन घर से झाड़ू निकालने   भगवान रुष्ठ हो जाते हैं और उस घर से चले जाते हैं। इस पर पैर पड़ जाना या इसे लांघना भी अशुभ माना जाता है।

3. धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ और फलदायी माना गया है।  इसके अलावा आप किसी मंदिर में भी झाड़ू का दान शुभ मुहूर्त देखकर कर सकते हैं।

4.मंदिर में झाड़ू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। यदि उस दिन कोई शुभ योग (यथा पुष्य या रवि नक्षत्र) हो, त्यौहार (जैसे दीवाली, दशहरा आदि) हो तो इस दान की महत्ता बहुत बढ़ जाती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस उपाय से आसानी से उतर जाता है कर्ज, आर्थिक हालात भी संवर जाते हैं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...