बीते 4 दिसम्बर को जयपुर में हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में शादी रचाई है। जहां अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ 7 फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी कीं।
Hansika Motwani Pehli Rasoi: बीते 4 दिसम्बर को जयपुर में हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में शादी रचाई है। जहां अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) के साथ 7 फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी कीं।
आपको बता दें, शादी के बाद ये कपल हैप्पीली मैरिड लाइफ (happily married life) जी रहा है। शादी के बाद अदाकारा ने अपने ससुराल में जमकर रस्मों के हिसाब से पहली रसोई बनाई। अदाकारा ने शादी के बाद पहली रसोई की रस्म (first kitchen ceremony) में ससुराल में गर्मागर्म हलवा बनाया।
जिसकी जानकारी उनके पति सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने सोशल मीडिया के जरिए दी। फिल्म स्टार के पति ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस मेहंदी रचे हाथों से हलवा परोसते हुए दिख रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Pathaan Box office Collection: पठान ने दुसरे दिन किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
इस तस्वीर को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने लिखा, ‘पहली रसोई। अब और हमेशा के लिए।’ इस प्यारी सी तस्वीर में अदाकारा हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हल्के नीले रंग का लखनऊ कढ़ाई का सूट पहना है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- दिल का दौरा पड़ने से फेमस स्टार्स का हुआ निधन, इंडस्ट्री को एक दिन में दूसरा बड़ा झटका
साथ ही उन्होंने सुहाग की सभी निशानियां पहने ही। जो नई नवेली दुल्हन का पूरा लुक दे रही हैं। अदाकारा लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहले हलवा परोसती दिख रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।