1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Hansika Motwani Wedding: शुरू हुई हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में, देखें इन साइड तस्वीरें

Hansika Motwani Wedding: शुरू हुई हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में, देखें इन साइड तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपना नाम बना चुकी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी करने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि हंसिका 4 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई:  एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी करने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि हंसिका 4 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी का जश्न माता की चौकी से शुरू हो चुका है।

पढ़ें :- Nysa Devgan Birthday Special: न्यासा देवगन के 21वें बर्थडे पर मम्मी काजोल और पापा अजय ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

आपको बता दें कि बीते 22 नवंबर 2022 को मुंबई में माता की चौकी का आयोजन किया गया था, इस दौरान हंसिका लाल रंग की मिरर वर्क साड़ी पहने हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि बीते नवंबर के महीने में 2 नवंबर 2022 को पेरिस में एफिल टॉवर के सामने ड्रीमी प्रपोजल के बाद हंसिका मोटवानी ने अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

उस दौरान पहली तस्वीर में एफिल टॉवर के सामने सोहेल अपने घुटनों पर बैठे हुए नजर आए थे। उन तस्वीरों में मोमबत्तियों, फूलों और आतिशबाजी की सजावट थी, जो उनके प्रपोजल को और खूबसूरत बना रही थी। वहीं इस दौरान व्हाइट ट्यूब ड्रेस में हंसिका मैजिकल लग रही थीं।

पढ़ें :- बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण

वहीं उसके बाद 22 नवंबर 2022 को हंसिका के परिवार ने उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए माता की चौकी का आयोजन किया।

आप देख सकते हैं पैपराजी द्वारा साझा की गई क्लिप में होने वाली दुल्हन हंसिका को एक लाल रंग की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसके बॉर्डर पर शानदार मिरर-वर्क किया गया है।

 

पढ़ें :- दिव्यांका त्रिपाठी के बाद Munawar Faruqui की बिगड़ी तबीयत, खुद दी फैन्स को जानकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...