1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Happy Birthday Priyanka: शाहरुख़ से लेकर अक्षय तक रहे अफेयर के चर्चे, फिर की 11 साल छोटे निक से शादी

Happy Birthday Priyanka: शाहरुख़ से लेकर अक्षय तक रहे अफेयर के चर्चे, फिर की 11 साल छोटे निक से शादी

प्रियंका शादी से पहले अपने अफेयर्स को लेकर काफी समय तक चर्चाओं में रहीं हैं। इतना ही नहीं प्रियंका का नाम कई बड़े सितारों से जुड़ चुका हैं। इस लिस्ट में शाहरुख़ से लेकर अक्षय तक का नाम शामिल है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 मुंबई: बॉलीवुड देसी गर्ल अपनी एक्टिंग का जादू सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री तक ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में बिखेर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि प्रियंका हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं। फिलहाल उनके फोटोज लोगों का दिल जीत रहे हैं। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों में अपना एक नया टैटू भी फ्लॉन्ट किया है।

पढ़ें :- 'The Archies' Screening: द आर्चीज की प्रीमियर में बी टाउन के तमाम सेलेब्स का लगा तांता, वायरल हुई तस्वीरें


लेकिन प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर कुछ अनसुने किस्से सुनने जा रहें हैं जिनके बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल प्रियंका शादी से पहले अपने अफेयर्स को लेकर काफी समय तक चर्चाओं में रहीं हैं। इतना ही नहीं प्रियंका का नाम कई बड़े सितारों से जुड़ चुका हैं। इस लिस्ट में शाहरुख़ से लेकर अक्षय तक का नाम शामिल है।

पढ़ें :- Kolkata International Film Festival: सीएम ममता बनर्जी ने सलमान और महेश भट्ट संग किया डांस, देखें वीडियो


आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। और उन दिनों में चर्चा थी कि उन्होंने असीम मर्चेंट को डेट किया था। हालंकि बॉलीवुड में काम मिलने के बाद प्रियंका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।


वहीँ अगर प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू की मानें, दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला था औऱ असीम से झगड़ों की वजह से प्रियंका ने एक बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। वैसे इस पर कभी प्रियंका ने कुछ नहीं कहा। असीम के बाद प्रियंका का नाम अक्षय कुमार से जुड़ा।


दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और उसी के बाद दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। ऐसा होने के चलते अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को उनके साथ काम करने से मना कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...