नए साल पर लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी जाती है। लोग शुभकामना देने के लिए एक दूसरे के घर जाते है।
New Year 2023 : नए साल पर लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी जाती है। लोग शुभकामना देने के लिए एक दूसरे के घर जाते है। मेहमानों के स्वागत के लिए घर को सजाया संवारा जाता है। ऐसे में घर में परिवार के सदस्य भी बन ठन कर मेहमानों का स्वागत करते है। कुछ लोगों को अक्सर ये शिकायत भी होती है कि वो जब भी सज संवर कर निकलते हैं तो उन्हें कुछ निगेटिव वाइब्स का एहसास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसे नजर लगना कहा जाता था। वास्तु के अनुसार ये एक किस्म की नेगेटिविटी ही है। जिससे बचना बहुत आसान है। आपको बस कुछ वास्तु टिप्स का आसान उपाय करना है।
1.नजर से बचने के लिए किसी पार्टी के बाद नमक को वॉश बेसिन में ड्रेन कर दें और क्लीयर
2.बुरी नज़र से बचना है तो पंचमुखी या हनुमान जी का लॉकेट धारण करना चाहिए।
3.एक तांबे के लोटे में पानी और ताजे फूल लेकर नजर लगे व्यक्ति के सिर पर से 11 बार उतारें. इसके बाद उस पानी को 4.किसी पेड़ के नीचे या फिर गमले में डाल दें। इस उपाय से नजर दोष दूर होता है।
5.शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर उनके कंधे पर से सिंदूर लेकर माथे पर लगाने से बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है।
6.काले धागे को हाथ में धारण करने से बुरी नजर से छुटकारा पाया जा सकता है।