नई दिल्ली। 26 जनवरी 1950 यह महज सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि पूरे भारत देश के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। याद दिला दें कि यह वही दिन है जिस दिन भारत के संविधान को उसका अस्तित्व मिला था। भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे आने में पूरे 2 साल 11 महिने और 18 दिन लगे थे और जिसके वास्तुकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे। 26 जनवरी को अब बस 1 दिन ही रह गया हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे कोट्स बताने जा रहे हैं जिसे आप इस गणतन्त्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों को भेज उन्हे खास बधाई संदेश भेज सकेंगे….
ये आन तिरंगा है,
ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,
अभिमान तिरंगा है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
भारत के गणतंत्र का सारे जग में है मान,
दशकों से खिल रही भारत की अद्भुत शान,
सब धर्मों को देकर मान, रच गया इतिहास,
इसलिए हर देशवासियों को इसमें है विशवास,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
आओ झुककर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है|
,खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
जय हिन्द जय भारत।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
इंडियन होने पर करिए गर्व,
मिलकर मनाएं लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को सदा अपने दिल में बसाए रखना
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ऐ बन्दे!
ना हिंदू बन,
ना मुस्लिमना भ्रष्टाचार का गुलाम
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर
कि खुद से नजर मिलाने में कभी कोई शर्म महसूस ना हो।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।