1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. हर हर शंभू वाली फ़रमानी नाज ने शेयर वीडियो, बोली- ‘क्या करूं ऐ खुदा…’

हर हर शंभू वाली फ़रमानी नाज ने शेयर वीडियो, बोली- ‘क्या करूं ऐ खुदा…’

फरमानी नाज के सितारे इस वक़्त बुलंदियों पर हैं। हर हर शंभू गाकर लोकप्रिय हुईं फरमानी नाज अब एक स्टार बन चुकी हैं। फरमानी के हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भजन गाकर ख़बरों में आईं फरमानी नाज अब अपने नए वीडियो में खुदा को याद करती हुई नजर आई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फरमानी नाज (Farmani Naaz) के सितारे इस वक़्त बुलंदियों पर हैं। हर हर शंभू गाकर लोकप्रिय हुईं फरमानी नाज अब एक स्टार बन चुकी हैं। फरमानी के हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग

भजन गाकर ख़बरों में आईं फरमानी नाज (Farmani Naaz) अब अपने नए वीडियो में खुदा को याद करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर फरमानी नाज (Farmani Naaz) बहुत एक्टिव हैं। वे आए दिन भजन गाते हुए अपने लिप सिंक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

अब फरमानी (Farmani Naaz) अपने नए लिप सिंक वीडियो में खुदा का जिक्र करती हुई दिखाई दे रही हैं। फरमानी के बाकी वीडियोज की भांति उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है तथा प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

फरमानी नए वीडियो में ‘क्या करूं ऐ खुदा मुझको कुछ तो बता।।।’ पर लिप सिंक करती हुई देखी जा सकती हैं। फरमानी के शेष वीडियोज की भांति उनका ये वीडियो भी प्रशंसकों के दिलों को जीत रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रशंसक फरमानी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

फरमानी के वीडियो पर प्रशंसक Super, अति सुन्दर लिखकर सिंगर की प्रशंसा कर रहे हैं। फरमानी आज म्यूजिक वर्ल्ड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। फरमानी भजन से लेकर नज्म, नाथ सभी प्रकार के गाने गाती हैं। हालांकि, फरमानी नाज के भजन गाने पर बवाल भी छिड़ता है। लेकिन फरमानी इन सभी चीजों से नहीं डरती हैं। फरमानी का कहना है कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...