1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा पर लगाया धोखा देने का आरोप  

Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा पर लगाया धोखा देने का आरोप  

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत Congress में शामिल हो गए हैं और साथ ही उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस (Congress ) में शामिल हो गई हैं। BJP ने हरक सिंह रावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बताया जा रहा है कि हरक सिंह कांग्रेस में वापसी टिकट की शर्त पर हुई है। कांग्रेस से या तो हरक सिंह को टिकट मिलेगा या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Uttarakhand Election 2022: भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत Congress में शामिल हो गए हैं और साथ ही उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस (Congress ) में शामिल हो गई हैं। BJP ने हरक सिंह रावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बताया जा रहा है कि हरक सिंह कांग्रेस में वापसी टिकट की शर्त पर हुई है। कांग्रेस से या तो हरक सिंह को टिकट मिलेगा या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

हरक सिंह को पार्टी में शामिल करने के लिए सोनिया व राहुल गांधी की हरी झंडी मिली तब जा के उन्हें पार्टी में लेने का फैसला किया गया। हरक की वापसी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  (Ganesh Godiyal, Leader of Opposition Pritam Singh and State in-charge Devendra Yadav) लंबे समय से जुटे हुए थे।

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर देहरादून में खूब आतिशबाजी और नारेबाजी हुई। बताया जा रहा है कि रविवार को BJP ने हरक सिंह रावत को बगावती तेवरों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गाया था। BJP से निकाले जाने पर हरक सिंह रावत फुट-फुट कर रोये थे और साथ ही उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...