लखनऊ। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का बेहद खास महत्त्व होता है। यह दिन सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा अखंड सौभाग्य का पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना कर निर्जल व्रत रखती हैं। प्रत्येक वर्ष सौभाग्य का यह पर्व भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत 2 सितम्बर यानि आज के दिन मनाया जा रहा है। चलिये इस मौके पर जानते हैं हरतालिका व्रत के दौरान महिलाओं को किन बातों का रखना चहाइए ध्यान ….
हरतालिका व्रत में भूल से भी न करें ये काम
दूध न पीएं
हरतालिका व्रत के दिन महिलाओं का दूध पीना भी अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार अगर कोई महिला ऐसा करती है तो अगले जन्म में उसे सर्प योनी में जन्म लेना पड़ता है।
गस्सा करने से बचें
हरतालिका तीज के व्रत पर महिलाओं को गुस्सा करने से बचना चाहिए। व्रत में गुस्सा आना अशुभ माना जाता है। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की मन से आराधना करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
नींद लेने से बचें
व्रत वाले दिन महिलाओं को पूरी रात जागकर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस व्रत में महिलाओं को नींद लेने से बचना चाहिए।
निर्जल व्रत रखें
इस दिन महिलाओं को खाना तो दूर की बात है पानी पीने से भी परहेज करना पड़ता है। व्रती महिलाओं को भूल से भी पानी नहीं पीना चाहिए।
व्रत नहीं रख रहे फिर भी इस बात का रखे ध्यान…
घर में कई स्त्रियां इस व्रत को नहीं रखती हैं। इसके बावजूद उन्हें कई मामलों को लेकर बड़ा सतर्क रहना पड़ता है। इस दिन महिलाएं मांस या मदिरा का सेवन नहीं कर सकती हैं।