1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Civic Elections : भाजपा का 11 नगर समिति अध्यक्ष पद पर कब्जा, सीएम बोले- अग्निपथ आंदोलन दिखा बेअसर

Haryana Civic Elections : भाजपा का 11 नगर समिति अध्यक्ष पद पर कब्जा, सीएम बोले- अग्निपथ आंदोलन दिखा बेअसर

Haryana Civic Elections : हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना बुधवार को जारी है। अब तक सामने आए नतीजों में भाजपा ने अभी तक 11 नगर समिति अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दी है। आम आदमी पार्टी को सोहना निकाय परिषद से जीत मिली है और उसका खाता खुल गया है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 6 अध्यक्ष पद आए हैं। उधर, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अग्निपथ आंदोलन का चुनाव पर कोई असर नहीं हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी है। बहादुरगढ़ नगर परिषद से भाजपा उम्मीदवार सरोज राठी ने इनेलो मोनिका राठी को 2,563 मतों से हराया और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

 झज्जर नगर पालिका में होगा भाजपा का चेयरमैन, जिले सिंह जीते

भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर भाजपा के जिले सिंह सैनी  6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं।

पहोवा में भाजपा की जीत, आशीष चंक्रपाणी होंगे चेयरमैन

पहोवा नगर पालिका में भाजपा आशीष चक्रपाणी की जीत। कई और सीटों पर पार्टी चल रही है आगे।

भाजपा के राजिंदर सिंह खिची ने अध्यक्ष पद जीता

फतेहाबाद नगर परिषद से भाजपा के राजिंदर सिंह खिची ने अध्यक्ष पद जीता।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

भिवानी नगर परिषद से निर्दलीय प्रीति ने जीता अध्यक्ष पद

भिवानी नगर परिषद से निर्दलीय निर्दलीय प्रीति ने आप उम्मीदवार को 4,305 मतों से हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता।

भाजपा उम्मीदवार सरोज राठी ने बहादुरगढ़ नगर परिषद सीट जीती

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी है। बहादुरगढ़ नगर परिषद से भाजपा उम्मीदवार सरोज राठी ने इनेलो मोनिका राठी को 2,563 मतों से हराया और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

कालका नगर परिषद चुनाव में 31 वार्डों में से 18 वार्ड में खिला कमल।

सोनीपत में खिला कमल
सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में बीजेपी प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...