नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने हरियाणा में बड़ा बदलाव किया गया। कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। कुमारी शैलजा गांधी परिवार की बहुत नजदीकी मानी जाती हैं। सैलजा की नियुक्ति के पीछे भूपेंद्र हुड्डा का दबाव माना जा रहा है। हुड्डा और पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। यहां तक कि हुड्डा के कांग्रेस छोड़ने तक की खबरें आ रही थीं।
बता दें कि कुमारी शैलजा (Kumari Selja) गांधी परिवार की बहुत नजदीकी मानी जाती हैं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोनिया गांधी की करीबी मानी जाने वाली शैलजा ने अशोक तंवर का स्थान लिया है। दूसरी तरफ़, हुड्डा ने किरण चौधरी का स्थान लिया है।
हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बताया कि शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष और हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले को हुड्डा की नाराजगी और राज्य के पार्टी नेताओं के आपसी कलह को दूर करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।