1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा: लॉकडाउन में बिना कारण घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

हरियाणा: लॉकडाउन में बिना कारण घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार लॉकडाउन लगा रही है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने भी कोरोना की रफ्तार को देखते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अंबाला। देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार लॉकडाउन लगा रही है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने भी कोरोना की रफ्तार को देखते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसको देखते हुए वहां पर 10 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, इस बीच लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई में भी जुट गयी है। हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकले लोगों ने उठक-बैठक लगवाई।

इस मामले की एक न्यूज एजेंसी ने वीडियो को ट्वीट किया है, जिसमें लोग उठक—बैठक लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले भी पुलिस नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों पर इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है।

बता दें कि हरियाणा प्रशासन ने 2 मई को पूरे राज्य में 10 मई तक 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। सजा देने वाले पुलिस वालों ने कहा कि उल्लंघनकर्तों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...