नई दिल्ली। हाथरस केस में पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज उठ रही है। वहीं, अब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट की सबसे चर्चित मशहूर वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि सीमा अब हाथरस दुष्कर्म कांड मामले में केस लड़ेंगी, वह भी बिना फीस लिए।
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए वह शुक्रवार को हाथरस जाकर दुष्कर्म कांड के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात करेंगीं। बता दें कि सीमा समृद्धि ने निर्भया केस भी लड़ा था और अंत में चारों दरिंदों (मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा) को 20 मार्च को फांसी दिलाई थी।
यह सच है कि दिल्ली के निर्भया कांड में सीमा समृद्धि के प्रयासों के चलते ही चारों दोषियों को फांसी मिल सकी था, ऐसे में यदि वो इस मामले को हाथ में लेती हैं, तो हाथरस पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।