1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा, इसके लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार: राहुल गांधी

ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा, इसके लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार: राहुल गांधी

महंगाई को लेकर कांग्रेस  (Congress) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया है। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता और नेता जुटे हुए हैं। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस (Congress) का ये हल्ला बोल है। कुछ ही देर में राहुल गांधी भी वहां मंच से संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। महंगाई को लेकर कांग्रेस  (Congress) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया है। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता और नेता जुटे हुए हैं। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस (Congress) का ये हल्ला बोल है। कुछ ही देर में राहुल गांधी भी वहां मंच से संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

उन्होंने लिखा है कि, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त…। इसके साथ ही लिखा है कि, ‘आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।‘

इसके साथ ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक वीडियो ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आम लोग अपनी जरूरतों की चीज नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ नहीं दिखती। प्रधानमंत्री जी, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी।‘

पढ़ें :- Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेनों से कितना राजस्व आया रेल मंत्रालय को नहीं मालूम, RTI में मिला ये जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...