लखनऊ। बच्चों के खाने में रोजाना देसी घी को जरूर शामिल करें। देसी घी खाने से बच्चे काफी स्वस्थ रहते हैं और इसका मुख्य कारण यह है कि देशी घी बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। घी फैट का एक स्वस्थ स्त्रोत है जो कि बच्चे की प्रारंभिक अवस्था के दौरान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए बेहद जरुरी है। देशी घी के सेवन से बच्चे काफी ऊर्जावान रहते हैं जोकि बच्चों के विकास के लिए काफी जरूरी है।
घी से होंगे ये फायदे
- बच्चों को घी देते वक्त उसके वजन के हिसाब से घी की मात्रा तय कर लें। अगर बच्चे का वजन ज्यादा है तो कम
- मात्रा में घी दें और अगर वजन कम है तो ज्यादा मात्रा में घी दें।
- बच्चों के नाक में घी डालने से एलर्जी से निजात मिलता है।
- देसी घी में हाई-न्यूट्रिशनल वैल्यू है।
- इसे खाने से बच्चों का वजन भी बढ़ता है और ताकत भी मिलती है।
- दलिया, दाल या रोटी पर भी घी लगाकर खिला सकते हैं।
- बच्चे के पहला साल मस्तिष्क के विकास के लिए घी बहुत जरुरी होता है।
- दिमाग का 60 फीसदी हिस्सा फैट से तैयार होता है, इसलिए देसी घी बहुत जरुरी है।
- गाय के देसी घी से बच्चे के शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
- बच्चे की दिमाग की वृद्धि में मदद करता है।