लखनऊ। दूध के सेवन से आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। दूध में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व हमें बीमारियों से बचाते हैं इसीलिए घरों में बच्चों को भी रोज दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन तक कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो हड्डियों और दांतों के मजबूत रखता है। इसके अलावा दूध पीने से तनाव भी दूर होता है।विशेषज्ञों की माने तो दूध वजन घटाने में भी सहायक होता है।
दूध के सेवन से होंगे ये फायदे
- नेशनल डेयरी काउंसिल का मानना है कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन डी, विटामिन
- बी12, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन (बी 2) और नियासीन होता है।
- कैल्शियम, हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- प्रोटीन से इंसान को ऊर्जा मिलती है।
- पोटेशियम से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और यह रक्त चाप को नियंत्रित रखता है।
- फास्फोरस से शरीर में ऊर्जा मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
- विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं और नर्वस टिश्यू को नियंत्रित करता है।
- विटामिन ए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- आंखों और स्किन की समस्या से दूर रखता है।