1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मीडिया पर प्रतिबंध ऑर्डर को लेकर लोहिया अस्पताल प्रशासन को ब्रजेश पाठक ने लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

मीडिया पर प्रतिबंध ऑर्डर को लेकर लोहिया अस्पताल प्रशासन को ब्रजेश पाठक ने लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वर्तमान योगी सरकार पार्ट 2 में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल रहे बृजेश पाठक ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वर्तमान योगी सरकार पार्ट 2 में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल रहे बृजेश पाठक ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाया है। उन्होंने ये कदम अस्पताल परिसर के अंदर मीडिया कमिर्यो को बैन करने की बात पर उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैंने निदेशक राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ को मीडिया पर लगे प्रतिबंध के ऑर्डर को तत्काल निरस्त कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु जरिये दूरभाष निर्देश दिये थे।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

उक्त के सम्बंध में संस्थान की ओर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए मीडिया पर लगे प्रतिबंध के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का तुगलकी फरमान जारी हुआ था। सोमवार को लोहिया संस्थान प्रशासन का एक विशेष पत्र खूब चर्चा में रहा।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

जिसमें संस्थान परिसर में मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगाते हुए मीडिया कर्मियों को परिसर में कवरेज के लिए चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया था। 30 अप्रैल को संस्थान प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस पत्र के सामने आने के बाद से संस्थान को नई फजीहत झेलने पड़ रहा था। इससे पहले कुछ दिन पूर्व ही इमरजेंसी में मरीजों की दलाली का मामला उजागर होने के बाद भी संस्थान की जमकर किरकिरी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...