1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : बादाम में पाये जाते है कई पोषक तत्व , सेवन से सेहत को मिलता है फायदा

Health Tips : बादाम में पाये जाते है कई पोषक तत्व , सेवन से सेहत को मिलता है फायदा

सूखे मेवे  में सेहत का राज छुपा होता है। प्रतिदिन सूखे मेवे का सेवन करने से शरीर को पूर्ण पोषण मिलता है। सूखे मेवे को खाने के विशेष नियम है। खाने के पहले   मेवे को किस प्रकार रखना इसकी जानकारी आवश्यक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health Tips :  सूखे मेवे  में सेहत का राज छुपा होता है। प्रतिदिन सूखे मेवे का सेवन करने से शरीर को पूर्ण पोषण मिलता है। सूखे मेवे को खाने के विशेष नियम है। खाने के पहले   मेवे को किस प्रकार रखना इसकी जानकारी आवश्यक है। बादाम एक स्वादिष्ट और  शक्ति से भरा मेवा है।  बादाम में सेहत को सुधारने वाले गुण पाये जाते है। बादाम के सेवन से दिल की सेहत,डायबिटीज मैनेजमेंट और वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। साथ ही बादाम का सेवन पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

पढ़ें :- Heatstroke Treatment in Hindi : लू से बचने का आजमाएं आसान घरेलू उपाय , धूप से बचने का प्रयास करें

 पोषक तत्व
बादाम में फाइबर,कैल्शियम, प्लांट बेस्ड प्रोटीन, राइबोफ्लेविन,मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सुपर हेल्दी बनाते हैं।

 खाने का तरीका
ज्यादातर लोग बादाम को उसके छिलके के साथ ही खाते हैं। जो सही नहीं है। बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक एंजाइम होता है, जो इसके पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह अब्जॉर्ब नहीं होने देता इसलिए बादाम का सेवन हमेशा उसके छिलके को उतारने के बाद ही करना चाहिए।  ऐसा करने से बादाम नर्म हो जाते हैं और पचाने में भी आसानी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...