नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया हैं और ऐसे में हमें अपनी सेहत का ख़ास ख़याल रखना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको कौन से फल और कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए साथ ही यह आपके लिए कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इन चीजों का करें सेवन
आंवला
- आंवला बहुत ही गुणकारी होता है, इसमें सारे रोगों को दूर करने की क्षमता होती है।
- साथ ही साथ हमारी स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है।
नियमित रूप से यदि आंवले का सेवन किया जाए तो चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है इसके सेवन से हमारा यकृत मजबूत होता है। - आंवला हमारे शरीर की न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालता भी है।
- हमारे खून को साफ रखने में मदद करता है साथ ही आंखो की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।
- इसके सेवन से दिल मजबूत होता है और डायबटीज़ के रोगियों के लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।
- आंवले में विटामिन ए, बी-1, बी-5, बी-6, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नेशियम, मैंग्नीज, फास्फोरस, जिंक, सोडियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
बथुआ
- जाड़े के दिनों में आपको बथुआ हर जगह आसानी से मिल जाएगा।
बभी आपको कई बीमारियों से बचाता है। - इसमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
विटामिन ए व डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। - बथुएके पत्तियों को कच्चा चबाने से अल्सर, श्वांस की दुर्गंध, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में फायदा पहुंचाता है।
- यह पाचन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर है।
इसको खाने से भूख बढ़ती है।
यह खून साफ करने में भी सहायक है।
इससे लीवर की भी समस्या दूर होती है।
बथुआ की सब्जी खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
सोया मेथी
मेथी के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।
यह बालों की समस्या के लिए भी बहुत अच्छा होता है इसकी पत्तियों को पीसकर नारियल के दूध के साथ मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से बालों की समस्याएं दूर होती हैं।
इसकी पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर तवचा पर लगाने से निखार आता है।
मेथी में विटामिन्स, पोटैशियम, फास्फोरस, आइरन और डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है।
मेथी हमारे शरीर के पाचन तंत्र को सही रखने के साथ कब्ज और अपच में भी आराम दिलाता है।
यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के साथ ही हाथों, पैरों और तलवों में होने वाली जलन में भी आराम पहुंचाती हैं।