1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Healthy Heart Foods : हृदय को हेल्दी रखने के लिए भोजन में शामिल करें ये फूड्स

Healthy Heart Foods : हृदय को हेल्दी रखने के लिए भोजन में शामिल करें ये फूड्स

व्यस्त जीवन शैली के कारण स्वस्थ्य संबंधी चुनौतियां का समाना करना पड़ता है। जीवनशैली के उतार चढ़ाव के कारण  हृदय संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Healthy Heart Foods : व्यस्त जीवन शैली के कारण स्वस्थ्य संबंधी चुनौतियां का समाना करना पड़ता है। जीवनशैली के उतार चढ़ाव के कारण  हृदय संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी समसयाओं पर नियंत्रण करने के लिए निसमित व्यायाम करना और पौष्टिक भेजन लेना बहुत आवश्यक है। आइये जानते है हृदय  को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए किस प्रकार के पोषण की आवश्यकता होती है।

पढ़ें :- ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर कच्चे केले का पराठा

नट्स 
हृदय को तंदुरुस्त बनाने के लिए आप अपने आहार में नट्स को शामिल कर सकते है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। नट्स में ओमेगा .3 फैटी एसिड होता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। खासतौर से अखरोट का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता है।

दाल
पारंपरिक भोजन में दालों का प्रयोग बहुतायत होता है। कई प्रकार की दालें  हमारे पोषण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इनमें फोलेट और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका नियमित रूप से सेवन हृदय को स्वस्थ रखता है। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करती हैं।

अलसी
अलसी के बीज . अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। आप अलसी के बीज का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप सब्जी, दाल और ओट्स में अलसी के बीज शामिल कर सकते हैं, ये बीज हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

पढ़ें :- Benefits of drinking shikanji: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और इंस्टेंट एनर्जी के लिए पीएं शिकंजी, जानें इसे बनाने का तरीका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...