1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Heartbreaking Barbarity : गला रेतकर हत्या, शव के टुकड़ों को पकाकर खाया…

Heartbreaking Barbarity : गला रेतकर हत्या, शव के टुकड़ों को पकाकर खाया…

केरल। केरल के पथानामथिट्टा में रूह कंपाने वाली बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं की न सिर्फ गला रेतकर हत्या की गई, बल्कि दफनाने से पहले शवों के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया है। इन्हें जो भी सुनेगा उसका दिल खौफ से कांप जाएगा। पहले आरोपी कपल ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

केरल। केरल के पथानामथिट्टा में रूह कंपाने वाली बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं की न सिर्फ गला रेतकर हत्या की गई, बल्कि दफनाने से पहले शवों के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया है। इन्हें जो भी सुनेगा उसका दिल खौफ से कांप जाएगा। पहले आरोपी कपल ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए। खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया। शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया भी। आईए बताते हैं केरल में दो महिलाओं की बलि की पूरी कहानी?

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

जानें क्या है मामला?

केरल के पथानामथिट्टा में चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक कपल ने तांत्रिक के कहने पर दो महिलाओं की बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी तांत्रिक मोहम्मद शफी है। शफी के कहने पर ही आरोपी कपल ने महिलाओं की बलि दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद उन्हें दफना दिया।

आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें की पार

पुलिस ने बताया कि आरोपी कपल ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की, इसके बाद उनके शरीर को टुकड़ों में काटा। महिलाओं के खून को घर की दीवारों और फर्श पर छिड़का गया, ताकि पाप खत्म हो जाएं और घर में धन और संपत्ति आ जाए। इतना ही नहीं कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया भी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला लैला ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके पति ने अनुष्ठान के नाम पर महिलाओं के खून को घर के अंदर और दीवारों पर छिड़का। इसके बाद महिलाओं के शवों को पकाया और आरोपी शफी के कहने पर उन्हें खाया भी। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दौरान काला जादू से जुड़ीं कई किताबें भी पढ़ीं। महिलाओं की हत्या करने से पहले कपल ने उन्हें बेड पर बांधा फिर उनके सिर पर मारा। इसके बाद दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी।

जानें कैसे खुला राज?

मृतक महिलाओं के नाम रोसेलिन और पद्मा बताए जा रहे हैं। एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी। दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी। पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि पद्मा को मोहम्मद शफी उसके घर से लेकर आया था। पुलिस ने जब शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो यह राज खुल गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक शफी के कहने पर दी बलि

पुलिस के मुताबिक, भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने आरोपी मोहम्मद शफी के कहने पर दोनों महिलाओं की बलि दी। आरोपी मोहम्मद शफी ने करीब 1.5 साल पहले फेसबुक पर श्रीदेवी नाम से प्रोफाइल बनाकर भगवल सिंह से संपर्क किया। उसने भगवल सिंह से कहा कि वह जाकर रशीद नाम के शख्स से मिले। रशीद जैसा कहेगा, अगर भगवल सिंह वैसा करेगा, तो उसके घर में धन और संपत्ति आ जाएगी। पुलिस को जांच में पता चला है कि रशीद और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद शफी ही था। इसके बाद भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने रशीद (मोहम्मद शफी) से मुलाकात की।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

शफी ने कपल को बताया कि वे मानव की बलि देते हैं, तो उनके घर में पैसा आ जाएगा। इसके बाद जून में रोसेलिन नाम की महिला को आरोपी बहला फुसलाकर पथानामथिट्टा लाया। यहां भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने रोसेलिन की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के शव को दफना दिया गया। इसके कुछ दिन बाद भगवल सिंह ने फिर रशीद से संपर्क किया और पूछा कि बलि देने से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। इस पर रशीद ने कहा कि कुछ पाप और बाकी रह गया है, इसलिए एक और बलि देनी होगी। इसके बाद कपल पद्मा नाम की महिला को पथानामथिट्टा लाए। उसकी हत्या कर उसे भी दफना दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया।

पैसे की चाहत के लिए दी गई बलि

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला अंधविश्वास और कालाजादू से जुड़ा है। दोनों महिलाएं सड़कों पर लॉटरी टिकट बेचती थीं। दोनों की बलि इसलिए दी गई, ताकि घर में पैसे आ जाएं और तंगहाली भरे जीवन से मुक्ति मिल सके।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...