1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट जारी, 29वें पायदान पर फिसले, अब बची इतनी नेटवर्थ

गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट जारी, 29वें पायदान पर फिसले, अब बची इतनी नेटवर्थ

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में कभी दूसरे नंबर पर काबिज गौतम अडानी (Gautam Adani) आज टॉप 25 से भी बाहर हो चुके हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट जब से आई है गौतम अडानी (Gautam Adani)  की नेटवर्थ लगातार गिरावट जारी है। गौतम अडानी (Gautam Adani) हर रोज अरबों रुपयों की दौलत गंवा रहे हैं। शेयरों में गिरावट के बीच अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 29वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में कभी दूसरे नंबर पर काबिज गौतम अडानी (Gautam Adani) आज टॉप 25 से भी बाहर हो चुके हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट जब से आई है गौतम अडानी (Gautam Adani)  की नेटवर्थ लगातार गिरावट जारी है। गौतम अडानी (Gautam Adani) हर रोज अरबों रुपयों की दौलत गंवा रहे हैं। शेयरों में गिरावट के बीच अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 29वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

पढ़ें :- Pankaj Udhas Net Worth : 51 रुपये पंकज उधास की थी पहली कमाई, जानें अपने पीछे करोड़ों की छोड़ गए हैं संपत्ति?

दौलत गंवाने के मामले में साल 2023 में गौतम अडानी (Gautam Adani)  पहले नंबर पर बने हुए हैं। एक समय ऐसा था जब गौतम अडानी (Gautam Adani)  दुनिया के सबसे अमीर बनने से बस कुछ ही कदम पीछे थे। 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से सब कुछ बदल गया। हर दिन अरबों रुपये की दौलत कमा रहे गौतम अडानी (Gautam Adani)  तेजी से नीचे लुढ़कने लगे। अब वह 30वें स्थान पर लुढ़कने के करीब हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी दौलत गंवाई है। लेकिन वह अभी भी टॉप 20 में बने हुए हैं। अब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ गौतम अडानी (Gautam Adani) से दोगुना ज्यादा हो गई है।

2023 में अब तक गौतम अडानी (Gautam Adani net worth) को संपत्ति के मामले में सबसे ज्यादा घाटा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों के अनुसार, अडानी की नेट वर्थ में साल-दर-साल 78 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट देखी गई है, जबकि अंबानी की नेट वर्थ में 5 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, 23 फरवरी 2023 तक दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में 12वें स्थान के साथ मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) 81.5 बिलियन डॉलर है। इस बीच, गौतम अडानी की संपत्ति 42.7 बिलियन डॉलर है। वे इंडेक्स में 29वें पायदान पर हैं।

पढ़ें :- Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने समूह की कुछ प्रतिभूतियों में शॉर्ट पोजीशन ली और गलत कामों का आरोप लगाया, जिसे समूह ने बार-बार ‘निराधार’ कहकर खारिज कर दिया है। समूह के शेयरों में तेज बिकवाली पर अनिश्चितता ने भी भारतीय शेयर बाजार से पूंजी के बहिर्वाह में योगदान दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index)  दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है। प्रत्येक अरबपति के प्रोफाइल पेज पर नेट वर्थ विश्लेषण में गणना के बारे में विवरण प्रदान किया गया है।

न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के कारण अडानी ग्रुप Adani Group की कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट का असर मार्केट कैपिटलाइजेशन (m-cap) रैंकिंग पर भी हुआ है। इस रैंकिंग में भारत एक पायदान नीचे खिसककर 7वें पायदान पर आ गया है। वहीं, इसका फायदा ब्रिटेन को हुआ जो कि 6वें नंबर पर पहुंच गया है। बता दें कि, 9 महीने पहले ही भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई थी। दो महीने से भी कम समय में भारत दो पायदान खिसक चुका है। 31 जनवरी को ही फ्रांस ने भारत को पीछे छोड़कर पांचवें पायदान पर कब्जा कर लिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...