1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Weather Alert : मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी हाईटाइड की चेतावनी

Maharashtra Weather Alert : मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी हाईटाइड की चेतावनी

देश  के कई हिस्सों में बारिश की बूंदो ने धरती की तपन को कम कर दिया है।कई इलाकों में तो बारिष की झड़ी लग गई है। मानसून की दस्तक के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में बरस रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

मुंबई: देश  के कई हिस्सों में बारिश  की बूंदो  ने धरती की तपन को कम कर दिया है।कई इलाकों में तो बूंदो की झड़ी लग गई है। मानसून की दस्तक के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में  पानी बरस रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते शहर के इलाकों में पानी भरने की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में दोपहर 04 बजकर 13 मिनट पर हाई टाइड आ सकता है. इस दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4 मीटर तक जा सकती है. इसके अलावा बुधवार को दूसरी हाई टाइड की भी संभावना है, विभाग के मुताबिक मुंबई में दूसरी हाई टाइड बुधवार की रात 10 बजकर 23 मिनट पर आ सकती है. हालांकि, इसका प्रभाव दिन के मुकाबले कम रहेगा और लहरें 2 मीटर तक उठ सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...