1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में अगले छ​ह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में अगले छ​ह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है और इसी के साथ ऐसे जिलों में येलो चेतावनी भी जारी की है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के दक्षिणी तट और इससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के यहां हो सकती है ​बारिश
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

 

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...