नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रूझानों में साफ हो गया है कि वहां पर बीजेपी की सरकार सत्ता से बाहर जा रही है। वहीं, दुमका और बरहेट दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर बीजेपी से ही पीछे चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव 2014 में वह दो सीटों से चुनाव लड़े थे। बरहेट से उन्हें जीत मिली थी जबकि दुमका से वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार हेमलाल मूर्मू को 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। बता दें कि, हेमंत सोने झारखंड के पांचवे सीएम रह चुके हैं। इससे पहले वह अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम थे।
गौरतलब है कि इने पिता शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व सीएम थे। जिन्हें झारखंड में गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। 10 अगस्त, 1975 को जन्मे हेमंत सोरेन की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से हुई है। उसके बाद उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर सके थे।
हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम कल्पना सोरेने है और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में की है। वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।