रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन को मिली जीत के बाद वहां पर नए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गयीं हैं। इसको लेकर हेमंत सोरेन आज दिल्ली सोनिया गांधी को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता देने जयेंगे। बता दें कि, विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन करके चुनाव लड़े थे।
इसमें झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली थी। वहीं भाजपा को 25 और आजसू को दो सीटें मिली हैं। झारखंड विकास मोर्चा को तीन, कम्यूनिस्ट पार्टी (एमएल) को एक, एनसीपी को एक जबकि निर्दलीयों के खाते में दो सीटें गईं हैं। पूर्ण बहुमत आने के बाद महागठबंधन ने नए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गयीं हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होेने की उम्मीद है। वहीं चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को जल्द पेरोल मिल सकती है। बताया जा रहा है कि वह हेमंत सरकार के शपथग्रहण में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि बिरसा मुंडा होटवार केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने फिलहाल ऐसे किसी आवेदन से इन्कार किया है। गौरतलब है कि 29 दिसंबर को झारखंड में नए सरकार का शपथग्रहण होगा।