HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hemkund Sahib Yatra: गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, 22 मई को खुलेंगे कपाट

Hemkund Sahib Yatra: गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, 22 मई को खुलेंगे कपाट

सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलने जा रहे हैं। गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था को रवाना हो गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hemkund Sahib Yatra : सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलने जा रहे हैं। गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था को रवाना हो गया। पहले जत्थे में शामिल होने के लिए तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट और जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे हैं। पहला जत्था शनिवार को जत्था घांघरिया में विश्राम करेगा और उसके बाद रविवार को प्रातः काल पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए दोनों धामों की फूलों से भव्य सजावट की जा रही है।

पढ़ें :- आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: आज कुंभ राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा ने बताया कि उत्तराखंड में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल खुलने से पहले गोविंदघाट में अरदास, सबद कीर्तन और हुकुमनामा लिया। उसके बाद हज़ारों की संख्या में तीर्थयात्री रवाना हुए। इस बार हेमकुंड साहिब में 5000 तीर्थयात्री 1 दिन में दर्शन कर पाएंगे।  यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...