1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की लम्बाई के आगे छोटे लगते है हीरो, जानिये कौन-सी अभिनेत्री है सबसे लम्बी!

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की लम्बाई के आगे छोटे लगते है हीरो, जानिये कौन-सी अभिनेत्री है सबसे लम्बी!

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म जगत में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां मौजूद है लेकिन फिल्म जगत में अभिनेत्रियों की लंबाई काफी मायने रखती है। यहां आपका लुक, आपका फिगर, आपकी चाल ढाल, हर किसी की अपनी-अपनी अहमियत है। ऐसे में अच्छी लंबाई इस पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी लम्बाई काफी अच्छी है। वहीं कई अभिनेत्रियां तो हीरोज से भी लंबी हैं। आईये आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों के बारे में!

पढ़ें :- Good News: स्मृति खन्ना फैन्स को दी गुड न्यूज, बेबी बंप तस्वीरें शेयर कर कहा- परिवार बढ़ रहा ...

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की गिनती भी अच्छी हाइट वाली अभिनेत्रियों में होती है। कटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। कटरीना की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच है।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इस बंगाली बाला की लंबाई भी किसी से कम नहीं है। बिपाशा की हाइट करीब 5 फीट 7 इंच है।

पढ़ें :- Twinkle Khanna ने वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा सवाल, कहा- लिपस्टिक पर उम्र सीमा लिखी दिखी...

सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वो जल्द अपने ब्वायफ्रेंड से शादी कर सकती हैं। हाल ही में सुष्मिता एक वेब सीरीज में नजर आईं थीं। उन्होंने अपने करियर में गोविंदा से लेकर सलमान-आमिर तक के साथ काम किया है। सुष्मिता सेन की लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिटनेस के मामले में नई उम्र की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। शिल्पा हमेशा से फिटनेस फ्रीक रही हैं। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है।

प्रियंका चोपड़ा

पढ़ें :- Zeenat Aman कमिटेड रिलेशनशिप के बयान पर मुकेश खन्ना ने किया पलट वार, कहा- लिव इन रिलेशनशिप जैसी बात को...

बॉलीवुड फिल्म जगत में देसी गर्ल के नाम से फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लंबाई 5.5 फीट के करीब है। प्रियंका को हील पहनने का बहुत शौक है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उन्होंने आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम अक्सर अपने बयानों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। सोनम कपूर की लंबाई 5 फीट 9 इंच है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। आखिरी बार वो फिल्म छपाक में नजर आईं थीं। दीपिका की लंबाई करीब 5 फीट 9इंच है।

अनुष्का शर्मा

पढ़ें :- Tanisha Mukherjee ने वोटिंग को लेकर फैन्स से की अपील, कहा- कोई भी काम बाद में हो पहले ...

अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रही हैं। अनुष्का ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अनुष्का की लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है।

कृति सेनन

हीरोपंती गर्ल अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से किया था। उनकी लंबाई 5 फीट 10 इंच है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...