1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनिल देशमुख पर लगे आरोपो की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, उद्धव सरकार का फैसला

अनिल देशमुख पर लगे आरोपो की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, उद्धव सरकार का फैसला

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगा है। इसको लेकर कई दिनों से महारष्ट्र की सियासत गर्म है। वहां पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगा है। इसको लेकर कई दिनों से महारष्ट्र की सियासत गर्म है। वहां पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे। बता दें कि, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि देशमुख ने सचिन वाजे से वसूली के लिए कहा है। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। अनिल देशमुख ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी और परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी।

 

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...