1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hijab Controversy: Faizan Ansari को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, असीम रियाज़ विवाद में शहनाज़ का किया था समर्थन

Hijab Controversy: Faizan Ansari को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, असीम रियाज़ विवाद में शहनाज़ का किया था समर्थन

एक्ट्रेस फैजान अंसारी (Faizan Ansari) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। फैजान अंसारी (Faizan Ansari) एक बार फिर नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। आप सभी को बता दें कि हिजाब विवाद (Hijab Controversy) को उजागर करने के आरोप में फैजान को आज मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार किया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: एक्ट्रेस फैजान अंसारी (Faizan Ansari) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। फैजान अंसारी (Faizan Ansari) एक बार फिर नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। आप सभी को बता दें कि हिजाब विवाद (Hijab Controversy) को उजागर करने के आरोप में फैजान को आज मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार किया।

पढ़ें :- Neena Gupta की बेटी मसाबा ने फैन्स को दी हैप्पी न्यूज़, रिलैक्सिंग मूड में पति संग शेयर की तस्वीरें

मिली जानकारी के अनुसार फैजान अंसारी (Faizan Ansari) भारत में हो रहे विवादों (Faizan Ansari Controversy) के खिलाफ खड़े होने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। आपको पता हो फैजान को पहले असीम रियाज़ विवाद के लिए शहनाज़ गिल (Shahnaz Gill) का समर्थन करते हुए देखा गया था।

इसी के साथ ही बिग बॉस के घर में उमर रियाज़ (Umar Riaz) के विवाद में भी उनकी भूमिका थी। केवल यही नहीं बल्कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और शाहरुख खान विवाद में भी उनका नाम जुड़ा था और अब इन दिनों हिजाब सबसे बड़ा विवाद है जिसमें फैजान का नाम सामने आया है। आपको पता हो फैजान बी टाउन से ताल्लुक रखते हैं। जी हाँ और वह हमेशा सक्रिय रूप से बॉलीवुड समाचारों का हिस्सा हैं। वहीं अभिनेता होने के चलते, फैजान को सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा के साथ एक बॉलीवुड पत्रिका में देखा गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

उसी के बाद से वह बहुत बार सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों देश भर में चल रहे हिजाब विवाद पर फैजान जमकर बरसे। वहीं मीडिया से बात करते हुए फैजान ने कहा,”भारत की गरिमा को खराब करने के लिए ऐसे लोगों को बंदूक से गोली मार देनी चाहिए।” आपको बता दें कि फैजान ने मुंबई की सड़कों पर उतरकर विवाद के प्रति अपनी नाराजगी दिखाई। वही जैसे ही इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब मुंबई पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खबरें हैं कि मुंबई पुलिस ने मौके से फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...