1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hijab Controversy : जावेद अख्तर बोले- लड़कियों को धमकाने वाले गुंडों से पूछता हूं, ये कैसी मर्दानगी है?

Hijab Controversy : जावेद अख्तर बोले- लड़कियों को धमकाने वाले गुंडों से पूछता हूं, ये कैसी मर्दानगी है?

Hijab Controversy : कर्नाटक हिजाब विवाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड में हर जगह इसकी कड़ी निंदा हो रही है। अब इस मामले में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का रिएक्शन सामने आया है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भीड़ के लड़कियों को डराने धमकाने की निंदा करते हुए इस घटना पर कठोर प्रतिक्रिया दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Hijab Controversy : कर्नाटक हिजाब विवाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड में हर जगह इसकी कड़ी निंदा हो रही है। अब इस मामले में बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का रिएक्शन सामने आया है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भीड़ के लड़कियों को डराने धमकाने की निंदा करते हुए इस घटना पर कठोर प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कभी बुर्का और हिजाब के फेवर में नहीं रहा और मैं अभी भी अपने स्टैंड पर अभी भी कायम हूं, लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफसोसजनक है।

पढ़ें :- Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

जावेद अख्तर से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिजाब विवाद की निंदा कर चुके हैं।इनमें स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा, कमल हासन, ओनिर का नाम शामिल है।  रिचा चड्ढा ने अपने लड़कों को सही शिक्षा देने की अपील की है।

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में इस घटना को शर्मनाक बताया था। उन्होंने हिजाब पहनी हुई लड़की को घेरने वालों को भेड़िया बताया।

पढ़ें :- Neena Gupta की बेटी मसाबा ने फैन्स को दी हैप्पी न्यूज़, रिलैक्सिंग मूड में पति संग शेयर की तस्वीरें

हिजाब विवाद की गूंज पाकिस्तान में भी हो चली है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है। उन्होंने साफ कहा कि लड़कियों को यूं हिजाब पहकर एंट्री करने से रोकना भयावह है। मलाला ने ट्वीट कर लिखा था- हिजाब पहने हुई लड़कियों को स्कूलों में एंट्री देने से रोकना भयावह है। कम या ज्यादा कपड़े पहनने के लिए महिलाओं का वस्तुकरण किया जाता है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिये पर जाने से रोकना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...