1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Hijab controversy: सरकार बनते ही लागू होगा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’, हिजाब विवाद के बीच बोले सीएम धामी

Hijab controversy: सरकार बनते ही लागू होगा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’, हिजाब विवाद के बीच बोले सीएम धामी

देश में हिजाब विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक दल इसको लेकर एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' लागू किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hijab controversy: देश में हिजाब विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक दल इसको लेकर एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू किया जाएगा।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

इसके लिए रिटायर्ड जजों, प्रबुद्धजनों व समाज के विभिन्न वर्गों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’के लिए ड्राफ्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

जिससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। वहीं, भाजपा सासंद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री धामी के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में एकरूपता आएगी।

बलूनी का कहना है कि सीएम धामी उत्तराखंड की बेहतरी के लिए कई निर्णायक फैसले ले रहे हैं। वहीं, धामी के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के बयान को सिर्फ एक जुमला करार दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...