हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने अपने पद की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खी हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
Himachal CM Oath Ceremony: हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू (Sukhvind Singh Sukhu) ने अपने पद की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खी हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
शपथ समारोह में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता शपथ ग्रहण में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी की प्रतिभा सिंह से गले मिलते हुए एक तस्वीर भी सामने आई है। कांग्रेस जनता के बीच यह संदेश पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है कि पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। सब कुछ ठीक है।
राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने सुक्खू
बता दें कि, शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग वहां पर जुटे हुए थे।