1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Election 2022: भाजपा सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा-सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में होंगे ये दो ​अहम निर्णय

Himachal Election 2022: भाजपा सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा-सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में होंगे ये दो ​अहम निर्णय

इंदिरा जी ने शहीद होने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि मेरी अस्थियां सिर्फ संगम में नहीं विसर्जित करना, बल्कि उसका कुछ हिस्सा हिमालय के पर्वतों पर भी बिखेर देना। आज हमें जो हिमालय के पर्वत दिखते हैं और उनके ऊपर जमी बर्फ दिखती है, तो उस बर्फ में इंदिरा जी की अस्थियां भी घुली हुई हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Election 2022:  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश की चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहां पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसबंर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज हिमाचल के सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि, इंदिरा जी का हिमाचल प्रदेश से बहुत लगाव था, यहां के पहाड़ों का उनके साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव था।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

इंदिरा जी ने शहीद होने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि मेरी अस्थियां सिर्फ संगम में नहीं विसर्जित करना, बल्कि उसका कुछ हिस्सा हिमालय के पर्वतों पर भी बिखेर देना। आज हमें जो हिमालय के पर्वत दिखते हैं और उनके ऊपर जमी बर्फ दिखती है, तो उस बर्फ में इंदिरा जी की अस्थियां भी घुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि, इंदिरा जी बताती थीं कि 25 जनवरी 1971 में जब हिमाचल प्रदेश बना तब वह आप सभी से बातचीत करने यहां आई थीं। उस वक़्त भारी बर्फ पड़ी, बोलते-बोलते सभा के दौरान भी बर्फ गिरी, लेकिन न आप हिले और न ही इंदिरा गांधी जी।

इसके साथ ही कहा कि, हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 2 लाख कर्मचारी हैं जो पेंशन पाने के लिए धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार का एक प्रतिनिधि भी उनसे मिलने नहीं आया। इन कर्मचारियों की पेंशन केंद्र की BJP सरकार ने रुकवा दी। जब इनसे पुरानी पेंशन देने की बात की जाए तो यह कहते हैं कि हमारे पास पैसा नहीं है, अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी। लेकिन अपने उद्योगपति मित्रों के लोन यह माफ कर देते हैं।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में 63 हज़ार से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन 5 सालों से भरे नहीं गए। यहां पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि, हमारी सरकार आने पर हम मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही दो निर्णय लिए जाएंगे। पहला निर्णय 1 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा, कुल मिलाकर 5 लाख रोजगार दिए जाएंगे। वहीं,दूसरा निर्णय ओल्ड पेंशन शुरू की जाएगी।

 

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...