हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर वोटिंग जारी है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। सुबह 11 बजे तक हिमाचल में करीब 17.98 फीसदी वोटिंग हुई थी।
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर वोटिंग जारी है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। सुबह 11 बजे तक हिमाचल में करीब 17.98 फीसदी वोटिंग हुई थी।
सोलन में 30.28 में सबसे ज्यादा मतदान
शिमला में सुबह 11 बजे तक 17.73, सोलन 30.28, सिरमौर 21.66, बिलासपुर 13.84, मंडी 21.92, हमीरपुर 19.40, ऊना 19.92, कांगड़ा 16.94, चंबा 12.07, कुल्लू 14.54, लाहौल-स्पीति 6.05 और किन्नौर में 20 फीसदी मतदान हुआ है।
आठ दिसंबर को आयेंगे नतीजे
बता दें कि, हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही वोटोरों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह है। वोटिंग के बाद वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। ऐसे में अब आठ दिसंबर को हिमाचल में किसकी सरकार बनेगी ये स्पष्ट हो जाएगा।