हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा घमासान खत्म हो गया है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद ये निर्णय हुआ। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता ने सत्ता सौंपी है।
Himachal New CM: हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा घमासान खत्म हो गया है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक के बाद ये निर्णय हुआ। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनता ने सत्ता सौंपी है। इसको लेकर ही काम किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि जो वादे किए गए हैं उसको पूरा किया जाएगा।
कई विधायकों का है सुक्खू को सर्मथन
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया गया है। उनको करीब दो दर्जन से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। अगर सुक्खू के राजनीतिक सफर की बात की जाए तो उन्होंने कांग्रेस संगठन में अपनी शुरुआत NSUI से की थी और 7 साल तक एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे। 7 साल यानी 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहें।