1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने निकाला ये फार्मूला

Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने निकाला ये फार्मूला

हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है। अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। शुक्रवार शिमला में ​कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री तय करने की जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी गई। सभी विधायकों ने एक पक्ति का प्रस्ताव पास किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal New CM: हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है। अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। शुक्रवार शिमला में ​कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री तय करने की जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी गई। सभी विधायकों ने एक पक्ति का प्रस्ताव पास किया।

पढ़ें :- यूपी के इस गांव में चुनाव का बहिष्कार, 2019 में पड़े थे 94 प्रतिशत वोट; जानें क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विवाद खत्म करने का रास्ता निकाल लिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से चर्चा करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी हरी झंडी भी दे दी है।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो पार्टी हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा में से किसी एक को मुख्यमंत्री बना सकती है। वहीं, प्रतिभा सिंह की जगह उनके बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाईकमान को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने विवाद खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ एक उप-मुख्यमंत्री बनाने की भी सलाह दी है।

अगर हाईकमान इसपर सहमति दे देता है तो प्रतिभा सिंह की जगह किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि विक्रमादित्य सिंह को उप-मुख्यमंत्री या गृहमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

पढ़ें :- IPL Match Today : आज 'नवाबों के शहर' में खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 34वां मैच, जानिए कब और किसके बीच होगी भिड़ंत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...