हिमाचल को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस ने शनिवार विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है। साथ ही हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। नाम के ऐलान होने के बाद रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Himachal News: हिमाचल को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस ने शनिवार विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है। साथ ही हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। नाम के ऐलान होने के बाद रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है।
गांधी परिवार को बोला धन्यवाद
मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू भावुक हो गए। उनके आंखों में आंसू भी छलक गए। इस मौके पर उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे एक साधारण परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया इसके लिए मैं पार्टी का अभारी हूं।
कल 11 बजे होगा शपथ ग्रहण
बता दें कि, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। शपथ ग्रहण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के पहुंचने की संभावना है।