1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan : होली से एक दिन पहले करें ये काम तो घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Holika Dahan : होली से एक दिन पहले करें ये काम तो घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Holi 2022: भारत में होली पर्व (Holi 2022) काफी धूमधाम से मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan 2022) होता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना (Holika Worship) करते हैं, जबकि दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव मनाया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Holi 2022: भारत में होली पर्व (Holi 2022) काफी धूमधाम से मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan 2022) होता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना (Holika Worship) करते हैं, जबकि दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव मनाया जाता है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

इस साल होलिका दहन (Holika Dahan) 17 मार्च को है। रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को मनाई जाएगी। हम आपको होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन (Holika Dahan Ke Upay) के दिन कुछ खास उपाय बताने जा रहे है। जिसको करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन पूजा करने से लोगों की सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

गरीबों को करें दान

होली के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना काफी शुभ होता है। ऐसा करने से सेहत, संपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। ऐसे में होली के दिन दान जरूर करें।

नौकरी के सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

अगर आप अपनी नौकरी, बिजनेस या करियर से संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। तो इसके लिए होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन पूजा के दौरान नारियल को अग्नि में डाल दें। इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करें।

आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

होली का त्योहार होलिका दहन (Holika Dahan) से शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं। घर में सुख शांति लाना चाहते हैं तो होलिका दहन (Holika Dahan) की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई का भोग लगाएं।

मनोकामना पूरी करने के लिए

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों, लेकिन बहुत से लोगों को इसके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी फल नहीं मिल पाता। ऐसे में इसके लिए होलिका दहन (Holika Dahan) की पूजा के दौरान अग्नि में पान के पत्ते और सुपारी को नारियल के साथ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

भय से बचने के लिए करें ये उपाय

अगर आपके मन में भी बुरे ख्याल आते हैं। अज्ञात भय का सामना करना पड़ता है। तो होलिका दहन (Holika Dahan) की पूजा के दौरान एक सूखा नारियल, काला तिल और सरसों को लेकर अपने सिर पर 7 बार वार लें और इसे अग्नि में डाल दें।

घर में ऐसे आएंगी खुशियां

अगर आपके घर में लंबे समय से बुरा वक्त चल रहा है। आप इससे छुटकारा चाहते हैं तो होली की राख को घर लाकर उसमें राई और साबुत नमक डालें और घर में सबसे शुद्ध स्थान पर रख दें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...