1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2022: होली पर बन रहे दुर्लभ ग्रह योग, बन रहे है ये तीन राजयोग

Holi 2022: होली पर बन रहे दुर्लभ ग्रह योग, बन रहे है ये तीन राजयोग

होली उमंग और उत्साह का मेल है। हर तरफ खुशियां और भाईचारे का संदेश देने वाली होली जीवन का सर्वोच्च संदेश देती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2022: होली उमंग और उत्साह का मेल है। हर तरफ खुशियां और भाईचारे का संदेश देने वाली होली जीवन का सर्वोच्च संदेश देती है। इस साल  17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा। उसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार,होली ग्रहों के ऐसे शुभ संयोग में खेली जाएगी, जो दुर्लभ ही बनता है। हालांकि होलिका दहन की शाम भद्रा दोष भी रहेगा इसलिए इस बार होलिका शाम की बजाय रात में जलाई जाएगी।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

बन रहे हैं 3 राजयोग
होलिका के पावन पर्व पर इस बार राजयोग का संयोग बन रहा है। 17 मार्च को होलिका दहन के दिन 3 राजयोग बना रहे हैं। इस दिन गजकेसरी योग, वरिष्ठ योग और केदार योग बन रहे हैं। सूर्य भी गुरु की राशि मीन में रहेंगे। इन महत्वपूर्ण राजयोग के बनने से मान-सम्मान, पारिवारिक सुख-समृद्धि, तरक्की और वैभव लाता है।  इतने शुभ योग में होलिका दहन होना बेहद लाभदायक साबित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...