1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2023 Date , Shubh Muhurat : ठंडाई-गुझिया के साथ रंगों की बहार, जानिए किस दिन पड़ रही है होली

Holi 2023 Date , Shubh Muhurat : ठंडाई-गुझिया के साथ रंगों की बहार, जानिए किस दिन पड़ रही है होली

ठंडाई, गुझिया के साथ रंगों की बहार और मस्ती भरे पल   होली के यादगार क्षण है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2023 Date , Shubh Muhurat:ठंडाई, गुझिया के साथ रंगों की बहार और मस्ती भरे पल   होली के यादगार क्षण है।  इस पारंपरिक त्योहार को सभी मिलजुल कर मनाते है। प्रेम और भाई चारे के प्रतीक इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

पढ़ें :- Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करना शुभ माना जाता, जानें पूजन विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है।होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस वर्ष होली 8 तारीख को खेली जाए्गी।

इस बार होलिका दहन 7 मार्च को मनाया जाएग। जबकि भद्रा काल का साया 6 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस बार होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।सदियों से हर वर्ष होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहन की कथा पाप पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

बरसाना में विश्व-प्रसिद्ध लट्ठमार और लड्डू होली मनाई जाती है।इन होली के उत्सवों को देखने के लिए देश विदेश से लोग मथुरा, बरसाना पहुंचते हैं। यहां पर कहीं फूल की होली,रंग-गुलाल की, कहीं लड्डू खेली जाती है।

पढ़ें :- Holi Ashes Totke : होली की राख के टोटके चमत्कारी है, बड़े से बड़े संकटों को टाला जा सकता है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...