1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2023 Date, Shubh Muhurt : सुगंधित  फूलों खेले होलीहोली ,सामाजिक उत्सव के रूप में मनाएं त्योहार

Holi 2023 Date, Shubh Muhurt : सुगंधित  फूलों खेले होलीहोली ,सामाजिक उत्सव के रूप में मनाएं त्योहार

जीवन के रंगों के प्रतीक हैं होली के रंग। उत्साह , उल्लास और प्रेम में सरोबार यह त्योहार जीवन की मस्ती को दर्शाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2023 Date, Shubh Muhurt : जीवन के रंगों के प्रतीक हैं होली के रंग। उत्साह , उल्लास और प्रेम में सरोबार यह त्योहार जीवन की मस्ती को दर्शाता है। सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला होली का त्योहार समाज के अंग ,अंग में रच बस जाता है। इस उत्सव में मेल मिलाप ,भाईचारे, शांति और समृद्धि से भारतीय पाक कला का अनूठा उदाहरण देखने को मिलता है।

पढ़ें :- आइए जानते हैं हिंदू धर्म के लोग होली क्यों मनाते हैं ? इसके पीछे क्या -क्या है मान्यताएं

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस वर्ष होली 8 तारीख को खेली जाए्गी।

इस बार होलिका दहन 7 मार्च को मनाया जाएग। जबकि भद्रा काल का साया 6 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस बार होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

बिना रंग के होली की कल्पना ही नहीं की जा सकती है, लेकिन मुश्किल यह है कि इन रंगों में जो केमिकल पाए जाते हैं, वो हमारी त्वचा और आँखों के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। ऐसी स्थिति में । हम Herbal Antibacterial , Antiallergic Eco-Friendly होली खेलें। प्रकृति में पाये जाने वाले विभिन्न सुगंधित  फूलों,फलों,पौधों ,चन्दन,आटे,बेसन,ग्वारपाठा ,नीम और हल्दी की मदद से घर बैठे सुगंधित  आकर्षक व चटकीले रंग घर पर ही बना कर हम हर्बल इकोफ्रेंडली होली का मज़ा ले सकते हैं।

पढ़ें :- बुधवार 01 मार्च, 2023 का पंचांग : आज करें विघ्नहर्ता श्री गणेश महाराज की पूजा ,चढ़ाएं मोदक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...