1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi Totka: होली पर ये टोटके धन से भर देंगे घर, व्यापार – नौकरी में बरसेगा पैसा

Holi Totka: होली पर ये टोटके धन से भर देंगे घर, व्यापार – नौकरी में बरसेगा पैसा

होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। होली के रंग बिरंगे रंग जीवन में  खुशियां भर देते है। इस साल 18 मार्च 2022, शुक्रवार को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi Totka: होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। होली के रंग बिरंगे रंग जीवन में  खुशियां भर देते है। इस साल 18 मार्च 2022, शुक्रवार को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन 17 मार्च की रात को होगा। मान्यता है कि होली के शुभ अवसर पर कुछ अचूक टोटके करने से व्यापार नौकरी में पैसा बरसेगा। होली का त्योहार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बड़ा मौका भी है। यदि होलिका दहन के दिन कुछ आसान उपाय कर लिए जाएं तो जीवन की ढेरों परेशानियां दूर हो जाती हैं। धन का आगमन जीवन में बना रहता है।  आइये जानते है होली के कुछ अचूक टोटके।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें।
2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें।
3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं।
4.धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दो मुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...