1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Holi Traditional Sweet 2022: होली पर पारंपरिक मिठाइयां रंग जमा देती है, आप भी उठाएं इसका आनन्द

Holi Traditional Sweet 2022: होली पर पारंपरिक मिठाइयां रंग जमा देती है, आप भी उठाएं इसका आनन्द

होली बहुरंगी त्योहार है। रंग खेलना इसका एक रंग है तो पूजा अनुष्ठान करना इसका दूसरा अंग है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi Traditional Sweet 2022: होली बहुरंगी त्योहार है। रंग खेलना इसका एक रंग है तो पूजा अनुष्ठान करना इसका दूसरा अंग है। इसके साथ ही साथ होली में जायके का रंग त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा देता है। होली पर पारंपरिक मिठाइयां रंग जमा देती है। शकरपारा, मठरी , गुझिया, पापड़, चिप्स, दालमोठ, दही बड़े और न जाने कितनी पारंपरिक व्यंजन इस त्योहार पर बनाये जाते है। मेहमानों को हर स्वाद चखने के लिए भारतीय घरों में महीनों पहले इसकी तैयारी की जाती है। इस दिन भी तरह-तरह मिठाइयां बनाई जाती है। इस मौके पर बहुत से लोग पार्टी आयोजित करते हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में चर्चित व्यंजन इस त्योहार को ऊंचाइयों पर ले जाते है।

पढ़ें :- ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर कच्चे केले का पराठा

मेहमान नवाजी के अनूठे पन को पीढ़ियों से आगे बढ़ाने में इस त्योहार का बहुत बड़ा रोल है। बच्चे, बूढ़े और जवानों के लिए उनके पसंदीदा व्यंजन होली के त्योहार की खुशियों को दुगना कर देते है। हर तरह के स्वाद का कंबीनेशन इस त्योहार पर देखने को मिलता है। रसगुल्ला हो या फिर मालपुआ या फिर गुजराती पकवान खमन ढोकला आपको भारतीय घरों में मेहमान नवाजी के दौरान खाने को मिल सकती है। पारंपरिक मिठाइयां व्यंजन होली के त्योहार का रंग गुलाबी बना देते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...