1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Holi 2021: जानिए इस बार की होली क्यों है खास, ज्योतिषशास्त्र ने बताई वजह

Holi 2021: जानिए इस बार की होली क्यों है खास, ज्योतिषशास्त्र ने बताई वजह

होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना संकट के बीच इस बार की होली कई मायनों में बेहद खास है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस बार होली पर बन रहे योग बेहद ही खास हैं। पंडित विवेक गैरोला के मुताबिक इस बार होली दहन शुभ रहेगा। इससे तरक्की के रास्ते में आने वाली वाली बाधाएं दूर होंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना संकट के बीच इस बार की होली कई मायनों में बेहद खास है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस बार होली पर बन रहे योग बेहद ही खास हैं। पंडित विवेक गैरोला के मुताबिक इस बार होली दहन शुभ रहेगा। इससे तरक्की के रास्ते में आने वाली वाली बाधाएं दूर होंगी।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

इस वर्ष होली पर ध्रुव योग बनने के संभावना है। इस होली के दिन कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। इसके साथ ही गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। जबकि मीन राशि में शुक्र और सूर्य रहेंगे। वहीं, वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान होंगे।

होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त
इस साल होलिका दहन 28 मार्च (रविवार) को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक है। जबकि 29 मार्च दिन सोमवार को देशभर में रंग वाली होली खेली जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकार होली की बधाई देते हैं।

 

पढ़ें :- Lucknow UP Board Topper List : लखनऊ शहर का इन मेधावियों ने नाम किया रोशन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...