1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan 2023 Date , Shubh Muhurat : इस दिन पड़ेगा होलिका दहन,भद्रा के बारे में जानिए

Holika Dahan 2023 Date , Shubh Muhurat : इस दिन पड़ेगा होलिका दहन,भद्रा के बारे में जानिए

होली के त्योहार का इंतजार सब  करते है। रंगों , उमंगों भरे इस पारंपरिक त्योहार की छटा निराली होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holika Dahan 2023 Date , Shubh Muhurat : होली के त्योहार का इंतजार सब  करते है। रंगों , उमंगों भरे इस पारंपरिक त्योहार की छटा निराली होती है। ऋतु होली के त्योहार को और भी खूबसूरत बना देती है। वातावरण में हर तरफ मस्ती विखरी रहती है।हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है।होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस वर्ष होली 8 तारीख को खेली जाए्गी।

पढ़ें :- Falgun Month 2024 : फाल्गुन मास में जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ , करियर में मिलेगी सफलता

पाप पर धर्म की विजय का प्रतीक है
परंपरा के अनुसार होली पर्व के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है। होलिका दहन को लेकर प्रचलित कथाओं में, दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा। अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुंचा सकती। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। तब से ही बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्साह स्वरूप सदियों से हर वर्ष होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहन की कथा पाप पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

भद्रा का साया नहीं है
इस बार होलिका दहन 7 मार्च को मनाया जाएग। जबकि भद्रा काल का साया 6 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस बार होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

28 फरवरी को बरसाने में लठमार होली खेली जाएगी। इन होली के उत्सवों को देखने के लिए देश विदेश से लोग मथुरा, बरसाना पहुंचते हैं। यहां पर कहीं फूल की होली,रंग-गुलाल की, कहीं लड्डू खेली जाती है।

पढ़ें :- Grah Gochar 2024 : मार्च ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...